पत्नी और बच्चे की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
गीता कॉलोनी इलाके में एक पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में अभियान चला रही है। हांलाकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
इलाके में खाने में जहरीला पदार्थ देकर शख्स ने पत्नी व बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद वह फरार हो गया। मृतकों की पहचान कंचन व ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी सचिन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी घर के पास ही किराना की दुकान चलाता था। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।