गणतंत्र दिवस के दिन सुरक्षा और मॉल्स में भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने एमजी रोड पर सुरक्षा बढ़ा दी है। मॉल प्रबंधन को भी परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात करने को कहा गया है।
बता दें एमजी रोड पर पर गणतंत्र दिवस पर दो लाख से भी अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। यहां सुरक्षा को लेकर सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने मॉल प्रबंधन के साथ बैठक की।
यहां सुरक्षा गार्डों की संख्या 200 से बढ़ा कर 270 की गई है, जो सोमवार को 370 होगी। वहीं पुलिस ने भी पीसीआर व जवानों की संख्या बढ़ाई है। गौरतलब है कि एमजी रोड पर डीटी सिटी सेंटर, एमजीएफ मॉल, सहारा मॉल व अन्य प्रमुख मॉल हैं।
एम जी रोड पर सुरक्षा व जाम की समस्या की संभावना को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने को क हा गया है। जिसके जिलते एमजी रेाड के प्रमुख मॉल में गार्ड की संख्सा बढ़ा दी गई है।
रमेश पाल, एसीपी डीएलएफ