फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में बंद हो सकता है माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी का नोएडा कैंपस, यूजीसी के नियमों का उल्लंघन

Tue, 04 Jun 2019 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
एमसीयू, नोएडा कैंपस - फोटो : social media
विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नोएडा कैंपस दो साल के अंदर बंद हो सकता है। यूजीसी के नियमों के उल्लंघन की वजह से ऐसा हो रहा है। यूजीसी की सख्ती के बाद नए छात्रों के दाखिले नहीं लिए जा रहे हैं, जो छात्र पढ़ रहे है, सिर्फ उन्हीं छात्रों का कोर्स पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा भी नोएडा में चल रहे अन्य राज्यों की यूनिवर्सिटी के कैंपस बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का नोएडा कैंपस पिछले 19 सालों से चल रहा था। पत्रकारिता के लिए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय छात्रों की प्राथमिकता में रहता है। यूजीसी के नियमों के अनुसार किसी भी राज्य की यूनिवर्सिटी दूसरे राज्य में कैंपस नहीं खोल सकती है। कई सालों से नियमों का उल्लंघन करते हुएये कैंपस नोएडा में चल रहा था। यहां पर पत्रकारिता से कई कोर्स होते हैं। इस समय 340 छात्र पढ़ रहे हैं, लेकिन अब सिर्फ 112 ही रह जाएंगे, बाकी छात्रों का कोर्स पूरा हो गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधक का कहना है कि 112 छात्रों के अलावा नए सत्र में दाखिले नहीं लिए जा रहे हैं। इस मामले में नोएडा कैंपस के पदाधिकारियों की विश्वविद्यालय के हैड ऑफिस में लगातार बातचीत चल रही है।

नोएडा कैंपस निदेशक के बीएस निगम ने बताया कि यूजीसी के नियमानुसार राज्य यूनिवर्सिटी का कैंपस दूसरे राज्य में नहीं खोला जा सकता है। इस वजह से छात्रों को लग रहा  था, उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। विश्वविद्यालय की तरफ से छात्रों को लिखित में आश्वासन दिया गया है कि जो दाखिला ले चुके हैं, उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। उनके लिए नोएडा कैंपस चलता रहेगा। यह नियम जिले में चल रही अन्य यूनिवर्सिटी के कैंपस पर भी लागू होगा। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि नोएडा कैंपस के लिए नए दाखिले नहीं लिए जाएंगे। अभी जो छात्र पढ़ रहे हैं, उनकी कक्षाएं चलती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें