फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्वा लाइन पर चार मिनट के लिए मेट्रो रही बाधित, उच्चतम स्तर पर पहुंची यात्रियों की संख्या

Tue, 04 Jun 2019 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Aqua Line Metro - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या बीते 3 जून को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस दिन एक्वा लाइन पर 20614 यात्रियों ने सफर किया, जो कि एक दिन में सफर करने वालों का अब तक का उच्चतम आंकड़ा है। एनएमआरसी की डीजीएम संध्या शर्मा ने बताया कि तीन जून से पीक ऑवर में 7 मिनट 30 सेकेंड में मेट्रो की सुविधा को इसका कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि एक्वा लाइन और ब्लू लाइन के बीच कनेक्टिविटी की वजह से भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। यहां सेक्टर-51 और 52 लाइन के बीच में स्काईवॉक बनाने के लिए प्लॉट के टेंडर में शर्त रखी गई है। अभी तक दो एजेंसियों ने टेंडर भरा है और अब देखना है कि कौन सी एजेंसी इस काम को करती है। इसके अलावा दोनों स्टेशनों के बीच निशुल्क ई-रिक्शा ने भी काम आसान किया। यहां पाथवे बनाने का काम चल रहा है और जल्द ही यहां काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन से भी राजस्व कमाना लक्ष्य
बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर सिटी बस पार्किंग के विज्ञापन वाले स्पेस में विज्ञापन के माध्यम से कमाई का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा यहां खाने-पीने के क्योस्क, गिफ्ट कॉर्नर और दूसरी अन्य सुविधाओं के माध्यम से भी राजस्व कमाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


एक्वा लाइन पर चार मिनट के लिए मेट्रो बाधित
एक्वा लाइन पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 11.36 बजे बिजली सप्लाई चली जाने से मेट्रो सेवा बाधित रही। हालांकि चार मिनट के बाद 11.40 बजे मेट्रो सेवा फिर से बहाल हो गई। मेट्रो प्रवक्ता का कहना है कि इस दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। उनका कहना है कि नॉन पीक ऑवर में 10 मिनट की फ्रिक्वेंसी है। लिहाजा परेशानी नहीं हुई और मेट्रो ने तुरंत सेवा बहाल कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें