फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे बनवाएं डीएल और पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएल और पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपको इन ऑफिसों में जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आप घर बैठे फोटो और बायोमीट्रिक टेस्ट करा सकेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम ने लोगों के सरकारी ऑफिसों में आने की जरूरत खत्म करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


सभी विभागों के सॉफ्टवेयर को यूआईडी से कनेक्ट किया जाएगा, जिससे एप्लीकेंट का फोटो, बायोमेट्रिक और हाथों-आंखों के चिन्ह अपने आप सॉफ्टवेयर पर आ जाएंगे। आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबी लाइन में फंसने का झंझट, आईडी-एड्रेस प्रूफ दाखिल कराना और फिर बायोमेट्रिक कराना।

इसी तरह पासपोर्ट के लिए लंबी जद्दोजहद से परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। अपने घर से ही आप आवेदन करने के साथ ही परीक्षा भी दे सकेंगे। आपका बायोमेट्रिक और फोटो भी स्वत: संबंधित सॉफ्टवेयर उठा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइट पर अपना यूआईडी नंबर डालना होगा

मंगलवार को आईटी सेक्शन की टीम प्रभारी आशीष पंडा ने बताया कि देश के सभी नागरिकों को एक सॉफ्टवेयर पर लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों का एक बार फोटो और बायोमीट्रिक करके उसको यूआईडी दे दी जाएगी। आरटीओ, पासपोर्ट, जिला प्रशासन, पुलिस आदि के सॉफ्टवयेर इस यूनिक आईडी से जोड़ दिए जाएंगे।

ऐसे में आवेदक को संबंधित विभाग की साइट पर अपना यूआईडी नंबर डालना होगा। इस पर सॉफ्टवेयर फोटो व बायोमीटिक आईडी खुद डेवलप कर लेगा। डीएल के लिए लिखित टेस्ट भी ऑनलाइन ही लिया जाएगा। इसका सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। चार-छह महीने में इसको लागू कर दिया जाएगा। टीम में एक्सपर्ट अकीलुर्ररहमान खान भी शामिल रहे।

एआरटीओ केपी गुप्ता ने बताया कि अब बिना आवेदक के डीएल-पासपोर्ट प्रक्रिया ऑनलाइन करने की तैयारी है। नई टेक्नोलॉजी की यह अत्याधुनिक प्रक्रिया होगी। यूपी ट्रांसपोर्ट की ओर से गाजियाबाद इसमें शामिल रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें