फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर में डाका

Fri, 09 Jan 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रघुनाथपुर बिजलीघर में बुधवार रात 15 नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर डकैती डाली। इस दौरान बदमाशों ने बिजलीघर में मौजूद एसएसओ और दो लाइनमैन को जमकर पीटा और लाखों की कीमत का ट्रांसफार्मर का तेल, कॉपर, नगदी, हेलमेट और जूते लूटकर ले गए।
विज्ञापन


जाते हुए तीनों कर्मचारियों को चादर से बांधकर उन्हें बिजलीघर के गेट पर ताला लगाकर भाग गए। दो बदमाश पुलिस की वर्दी पहने थे। वारदात का पता बृहस्पतिवार सुबह सात बजे चला।

रघुनाथपुर बिजलीघर में बुधवार रात 12 बजे एसएसओ अभिषेक और दो लाइनमैन अंकित और नरेंद्र थे। बाइक पर सवार दो बदमाश आए। गेट खुलवाने केलिए बाइक में लगा पुलिस के सायरन जैसा हॉर्न बजाया।
विज्ञापन


लाइनमैन ने गेट खोलने से पहले पूछा तो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। पुलिस की वर्दी देखकर उसने गेट खोल दिया। गेट खुलते ही उन दोनों के अलावा 13 और नकाबपोश बदमाश भी बिजलीघर में घुस गए।

अभिषेक, अंकित और नरेंद्र को गनप्वाइंट पर लेकर शोर मचाने पर जमकर मारपीट की। इसके बाद कमरे में डली चारपाई पर बिछी चादर के दो टुकडे़ कर बदमाशों ने तीनों को बंधक बना दिया।

बदमाशों ने बिजलीघर के ट्रांसफार्मर का लोड जानने केलिए पूछा कि किन गांवों में बिजली की सप्लाई होती है। अभिषेक ने बताया कि नायफल, राजीवपुरम और गूर्जरगढी गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है।

कम लोड होने की जानकारी मिलने पर बदमाशों ने डीटीएमओ काटकर फ्यूज उड़ा दिए। इसके बाद वॉल खोलकर तेल और कॉपर निकाल लिया। अभिषेक और अंकित के जूते उतरवाकर सैकड़ों रुपये और हेलमेट भी लूट लिया।

बाद में एक वाहन में माल लादकर सुबह छह बजे भाग गए। करीब एक घंटे बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर एसएसओ और लाइनमैन ने राहगीरों की मदद से पुलिस और बिजलीघर के जेई पवन वर्मा को जानकारी दी।

मसूरी एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आशिक मिजाज थे बदमाश
करीब छह घंटे तक बिजलीघर में वारदात करने वाले आरोपियों ने सिर्फ लूटपाट ही नहीं की बल्कि अपनी प्रेम कहानियां भी सुनाई। पीड़ित कर्मचारियों ने मुताबिक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को मूवी दिखाने और घुमाने की बातें कर रहे थे।

खेत में मिली संदिग्ध बाइक
वारदात के बाद कुछ ही दूरी पर एक खेत में बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। नंबर भी खुरचे हुए हैं। हालांकि यह बाइक डकैतों की है या नहीं इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


कौशांबी में पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने की थी लूट
मंगलवार को कौशांबी में भी पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने इंजीनियर और मैनेजर से लूटपाट की थी। इससे पहले लोनी में भी इसी तरह की वारदात की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें