फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रिः 147 साल बाद बन रहा महासंयोग

Wed, 26 Feb 2014 03:23 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 147 वर्ष बाद महासंयोग बन रहा है। इस दिन शनि व राहु तुला राशि में हैं और उनके आराध्य देव शिव हैं।
विज्ञापन


लिहाजा जो भक्त इस दिन शिव की पूजा करेंगे उन्हें शनि देव व राहु की भी कृपा प्राप्त होगी। इस बाबत ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि 147 वर्ष बाद बन रहे इस महासंयोग से सभी जातकों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि शनि राहु के मित्र हैं एवं दोनों अपने मित्र की राशि में स्थित होंगे। यह योग तुला राशि वालों के लिए सौभाग्यकारी सिद्ध होगा। उनको कई बीमारियों एवं आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और प्रसन्नता भी रहेगी।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन वैदिक शिव पूजन विधि से स्वस्ति पाठ करने के अलावा भगवान गणेश व गौरी-माता पार्वती का स्मरण कर पूजन करना चाहिए। यदि रुद्राभिषेक, लघुरुद्र, महारुद्र आदि विशेष अनुष्ठान करना है तो नवग्रह, कलश, षोडश मात्रक का भी पूजन करना चाहिए।

फिर नंदीश्वर, वीरभद्र, कार्तिकेय (स्त्रियां कार्तिकेय का पूजन नहीं करें) एवं सर्प का संक्षिप्त पूजन जरूरी होगा। इसके बाद हाथ में बेलपत्र एवं अक्षत लेकर भगवान शिव का ध्यान करना फायदेमंद है। ध्यान के बाद पूजन में किसी प्रकार की संभावित गलती के लिए क्षमायाचना करनी चाहिए।
विज्ञापन


मंदिरों में भी चल रही तैयारियां
शहर भर के मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सेक्टर-19 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी वीरेंद्र नंद ने बताया कि 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। अभिषेक के लिए भी तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें