यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लेकिन हेल्पलाइन नंबर फिलहाल काम नहीं कर रहा
है।
जबकि रेलवे अधिकारियों ने दावा किया था कि मंगलवार से हेल्पलाइन नंबर
1322 काम करने लगेगा। जब इस नंबर मिलाया गया तो घोषणा सुनाई दी गई कि आपने
गलत नंबर डायल किया है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। रेलवे स्टेशन या ट्रेन में किसी तरह की दुर्घटना, चोरी, उत्पीड़न से परेशान यात्री 1322 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पढ़ें: इमरजेंसी हेल्पलाइन पर ये कैसी शिकायत कर रही हैं महिलाएं?
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर नंबर जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर रेलवे के सभी क्षेत्राधिकार में कार्य करने वाली यह हेल्पलाइन सुविधा डिविजनल मॉडल पर काम करेगी। बेसिक फोन और मोबाइल दोनों के ही उपभोक्ता इस पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लोकेशन के आधार पर इसकी शिकायत संबंधित मंडल नियंत्रक तक पहुंच जाएगी।
उत्तर रेलवे के पांचों मंडल अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद, दिल्ली और लखनऊ के 731 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पढ़ें: एजेंट की जालसाजी से बचना है तो करें कॉल
रेलवे सिग्नल और टेलीकॉम विभाग ने हेल्प लाइन के सुचारु संचालन के लिए उत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली जैसे राज्यों से संबंधित बीएसएनएल व अन्य दूरसंचार सेवा देने वालों से संपर्क किया है।