फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev App Fraud: 2023 में नोएडा पुलिस ने किया खुलासा, फिर 16 गिरफ्तार; सौरभ से खुलेगा नोएडा माड्यूल का राज

Sat, 12 Oct 2024 12:06 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा पुलिस ने इस फ्रॉड गैंग का खुलासा किया था, उस वक्त पूछताछ में पता चला था कि सौरभ दुबई से इस गेमिंग एप को फ्रेंचाइजी के माध्यम से चलाता था।
विज्ञापन
Mahadev Betting App Fraud - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

400 करोड़ रुपये से अधिक के महादेव एप ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की इंटरपोल की ओर से दुबई में गिरफ्तारी के बाद अब इस धोखाधड़ी के नोएडा मॉड्यूल का भी राज खुलेगा। नोएडा में भी महादेव एप फ्रॉड में मास्टरमाइंड के रूप में सौरभ का नाम भी सामने आया था। अब सौरभ के दुबई से भारत आने के बाद नोएडा पुलिस भी आगे की कार्रवाई करेगी। सौरभ पर छत्तीसगढ़ से लेकर देश के कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने फरवरी 2023 में महादेव एप गेमिंग फ्रॉड का खुलासा किया था। इस फ्रॉड एप की एक शाखा नोएडा के सेक्टर-108 में चल रही थी। यहां से सैकड़ों लोगों से ठगी की जा रही थी। पुलिस की टीम ने उस वक्त इस अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

इनका कनेक्शन भारत के अलग अलग शहरों के अलावा दुबई, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग से लेकर कई देशों में था। इस नेटवर्क को दुबई में बैठकर सौरभ चंद्राकर चला रहा था। इस गिरोह का मुख्य नेटवर्क छत्तीसगढ़ में है। नोएडा पुलिस भी सौरभ की तलाश कर रही थी। अब सौरभ को दस दिन के भीतर भारत लाए जाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी देकर देश विदेश में चलाता था गेमिंग एप
जिस वक्त नोएडा पुलिस ने इस फ्रॉड गैंग का खुलासा किया था, उस वक्त पूछताछ में पता चला था कि सौरभ दुबई से इस गेमिंग एप को फ्रेंचाइजी के माध्यम से चलाता था। नोएडा में भी उसने झांसी के एक शख्स को इसकी फ्रेंचाइजी दी थी। इसके बदले में सौरभ को अच्छा खास कमीशन मिलता था। इस तरह कमीशन के आधार पर देश के कई राज्यों व विदेशों में भी फ्रेंचाइजी दे रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें