महाशिवरात्रि के मद्देनजर कई मार्गों पर 26 फरवरी शाम चार बजे से 27 फरवरी देर रात तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान डायवर्जन वाले रास्तों से सोच समझकर ही निकलें।
सुरक्षा के लिए कोतवाली पुलिस के अन्य थानों की पुलिस और रिजर्व पुलिस बल तैनात रहेगा। सादे कपड़ों में भी पुलिसवाले संदिग्धों पर नजर रखेंगे। उधर, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आकस्मिक दुर्घटना के लिए अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने सभी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर में 26 फरवरी से लेकर 27 फरवरी की रात्रि तक एंबुलेंस तैनात रहेगी।
एमएमजी के सीएमएस जेपीएन सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए स्टाफ की पूरी व्यवस्था है, 24 घंटे ब्लड बैंक खुले रहेंगे।
कुछ इस तरह रहेगा रूट
- मोहननगर की तरफ से बुलंदशहर जाने वाले वाहन मेरठ तिराहे से घूकना मोड़, पुराना बस अड्डा, हापुड़ चुंगी चौराहा, डासना रेलवे क्रासिंग, एनएच-24 से जाएंगे।
- बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाले लालकुआं चौराहे से डायवर्ट कर डायमंड फ्लाईओवर हापुड़ चुंगी चौराहा, एएलटी होते हुए मेरठ रोड से मोहननगर की तरफ भेजा जाएगा।
- हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को हापुड़ चुंगी चौराहा से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डा की तरफ से मेरठ रोड होते हुए उनकेगंतव्य तक भेजा जाएगा।
- जीटी रोड पर हापुड़ तिराहा से चौधरी मोड़ की तरफ जाने वाले वाहनों को पुराना बस अड्डा से अंबेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड़ पर निकाला जाएगा।
- चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहे पर जाने वाले सभी वाहनों का अंबेडकर रोड से पुराना बस अड्डा होते हुए हापुड़ तिराहे की तरफ भेजा जाएगा।
- गोशाला फाटक से दूधेश्वर नाथ मंदिर की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा जाएगा।