लगातार म्यूजिक वीडियोज और फिल्म्स, पर लग रहे बैन के बाद अब लोगों का गुस्सा इसी शक्ल में बाहर आ रहा है। पिछले हफ्ते में लगातार छह ऐसे म्यूजिक वीडियोज सामने आए हैं जिसमें बैन लगाने के पीछे दिए गए लॉजिक का मजाक बनाया गया है।
कुछ ने तो सोशल मीडिया और ऑनलाइन इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। एक गाना है जिसका टाइटल कुछ के लिए आपत्तिजनक हो सकता है, और कुछ के लिए अपनी स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति का साधन।
बैन@#$% नाम के इस टाइटल और इसके लिरिक्स ने मीडिया इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। गाने के लिरिक्स फिल्मों पर बैन की कड़ी आलोचना करता है तो वहीं एआईबी नॉकआऊट पर लगे बैन का भी जिक्र कड़े शब्दों में करता है।
माइकल जैक्शन के बीट इट पर बेस्ड है ये डोन्ट ईट इट
इसी फेहरिस्त में एक और गाना है जो कि गाय के मांस पर बैन लगाए जाने का विरोध करता है ये माइकल जैक्शन के गाने बीट इट की धुन डोन्ट इट इट बनाया गया है। इसके अलावा एक रैप है जो कि 30 सेकेन्ड का है।
इसके अलावा कई और गाने भी इसी तरह से अपना विरोध जताने का साधन बने हुए हैं। इन सभी गानों में सरकार के नजरिए और वाक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी वार किया गया है।
दिल्ली से संबंधित भुवन बैम का गाना इन दिनों वायरल हो चुका है। इस म्यूजिक वीडियो पर 1 लाख हिट एक दिन में आ गए हैं। इस गानें में अखबारों और वेबसाइट्स की क्लिप्स का उदाहरण दिया गया है।
राज्य सभा डिबेट्स से लेकर टीवी डिबेट्स को भी गाने में वीडियो कै तौर पर शामिल किया गया है। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं। "जोक मारना बैन, जोक पर हंसना बैन, जोक भी देखना बैन, सुनना तक भी बैन"।
क्या है इस बैन@#$ सांग में
भुवन बम का गाना इन दिनों खासी चर्चा का विषय भी बना हुआ है। गाने की शुरूआत में जहां स्पीच एन्ड एक्सप्रेशन का उल्लेख है जो कि वीडियो पर लगने वाले रोक की कड़े शब्दों में आलोचना करता है।
इस म्यूजिक वीडियो में निर्भया केस पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेन्ट्री पर विरोध का भी मजाक बनाया गया। हमने 1990 से लेकर सभी आलोचक वीडियोज और उन पर सरकारी प्रतिबंध पर स्टडी की है।
पर अब निर्भया पर बनी डॉक्यूमेन्ट्री के प्रसारण पर रोक लग गई तो इसे बरदाश्त नहीं किया जा सकता। मैने गिटार उठाया और इस तरह का गाना बना दिया।
अन्ना दा रास्कला के इस वीडियो ने मचाया हंगामा
इसके अलावा एक और यू ट्यूब चैनल अन्ना दा रास्कला ने गाना कम्पोज किया है जिसकी धुन माइकल जैक्शन के गाने बीट इट की तरह ही है जिसे डोन्ट ईट इट शब्द दिए गए हैं।
गाने में जिक्र किया गया है कि आपका क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं देखा जाएगा, अगर ये खाया। मर्डर करने वाले को सजा मिले ना मिले लेकिन आपको पांच साल की सजा हो जाएगी।
यू ट्यूब चैनल इल्यूसिव के द्वारा एक 30 सेकेन्ड का वीडियो और बनाया गया है जो कि महाराष्ट्र में बैन किए गए गाय के मांस के विरोध में है।
बीईंग इंडियन एनवाईसेज ने बनाया है जबरदस्त वीडियो
बीईंग इंडियन एनवाईसेज ने भी एक मजेदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो में कहा गया है कि अगर गाय का मांस खाना बैन किया जाता है तो मुर्गा क्यों नहीं बैन किया गया है। क्या वो आपका चाचा है।
मटन बैन किया जाना चाहिए। राजमा चावल भी बैन होना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से ऑफिस के और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्हें बदबू झेलनी पड़ती है।
प्याज आखिर क्यों बैन नहीं किया जाता, जबकि इसकी वजह से गरीबी और मंहगाई दोनों चलकर आ जाती हैं। और आखिर में वीडियो कहता है कि पानी को भी बैन कर देना चाहिए क्योंकि बड़े-बड़े मसले इसकी वजह से पैदा होते हैं। हत्या कर दी जाती हैं विवाद पैदा हो जाते हैं। ये वीडियो भी यू ट्यूब पर वायरल हो चुका है।