फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचा सपा का ‘कंबल कांड’

Wed, 27 Jan 2016 06:47 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा संगठन पदाधिकारियों द्वारा मेयर उपचुनाव की आचार संहिता उल्लंघन का मामला सोमवार को लखनऊ तक पहुंच गया। जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन व चुनाव आयोग को भेजी है।
विज्ञापन


पार्टी भी आयोजकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। राज्यमंत्री और जिलाध्यक्ष भी आयोजकों पर गुमराह कर कार्यक्रम में बुलाने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में आयोजक घिरते नजर आ रहे हैं।

सपा ने गरीबों को कंबल बांटकर व नाश्ता कराकर मेयर चुनाव के लिए वोट मांगे थे। इसमें सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन और राज्यमंत्री चौधरी रियासत राना को मुख्य अतिथि बनाया था।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम और एसएसपी ने शासन और चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट भेजी। जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। अधिकारियों के रुख से सपा में सोमवार को हड़कंप मचा रहा।

मतदाताओं को घूस
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व भाजपा नेता बालेश्वर त्यागी ने शिकायत राज्य चुनाव आयोग से की है। उन्होंने लिखा है कि सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन व राज्यमंत्री रियासत राना ने गरीबों को कंबल बांटे, नाश्ता कराया। गरीबों को बसों में लाया गया था। इस मामले में अफसरों ने कार्रवाई नहीं की।

खबर छपी तो सामने आया नया पंफलेट
आयोजकों द्वारा जारी निमंत्रण पत्र सोमवार को नए रूप में सामने आ गया। अमर उजाला को रविवार को मिले निमंत्रण पत्र में डीएम-एसएसपी व आला अधिकारियों को चीफ गेस्ट बताया गया था, सोमवार को जारी दूसरे निमंत्रण पत्र में अधिकारियों के नाम गायब थे।

ये आ सकते हैं कार्रवाई की जद में
आयोजक भूपेंद्र चौधरी और समीर शर्मा के साथ ही राज्यमंत्री रियासत राना, सपा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा नेता राहुल चौधरी, हारुन चौधरी और संजीव चिकारा पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें