फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बसों में अगले द्वार से होगी महिलाओं की एंट्री

Wed, 27 Jan 2016 06:08 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग शहर में लो-फ्लोर सिटी बसों का संचालन कराने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है मार्च तक 150 सिटी बसों को परमिट जारी कर दिए जाएंगे। इन बसों में महिलाओं और विकलांगों को अगले गेट से एंटी दी जाएगी, यहीं से वह उतर भी सकेंगे। सिटी बसों में ड्राइवर साइड की सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी।
विज्ञापन


शहर के परिवहन को निर्बाध गति से दौड़ाने की तैयारी है। अफसरों ने इसके लिए सिटी बसों को परमिट देने की तैयारी कर ली है। मार्च तक 150 लो-फ्लोर सिटी बसें चलाई जाएंगी।

इन बसों में महिलाओं को सुविधा देने का खास ध्यान रखा गया है। महिलाएं बसों के अगले द्वारा से प्रवेश करेंगी और यहीं से उतरेंगी। बाकी यात्री पिछले दरवाजे से प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


अगले दरवाजे से महिलाओं के अलावा वरिष्ठ नागरिक और विकलांग ही प्रवेश कर सकते हैं। बस में ड्राईवर साइड की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। बसों की तीनों दिशाओं में पीली पट्टी लगेंगी, जो रात में चमकेंगी।

बसों को प्रत्येक यात्री रूट पर चलाया जाएगा। जिससे सभी रूट पर यात्रियों केनिजी वाहनों की संख्या को कम किया जा सके। इन रूट पर रोडवेज अपने बसों को भी सिटी बसों के रूप में चलाने की मांग कर रहा है।

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि सिटी बसोें के लिए परमिट जारी किए जाने की तैयारी है। मार्च तक नए परमिट जारी किए जा सकते हैं। सिटी बसों के चलने से शहर में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा, जिससे शहर को जाम से भी निजात मिलेगी।..
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें