फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अरविंद केजरीवाल के बंगला विवाद में उपराज्यपाल की कार्रवाई, मुख्य सचिव से 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

Sat, 29 Apr 2023 01:08 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

एलजी ने सीएम आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ी मीडियो रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनिवास व दिल्ली सरकार के बीच एक बार फिर नए सिरे से तनाव बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण में हुए खर्च पर संज्ञान में ले लिया है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने मुख्य सचिव को पूरे मामले में सभी रिकार्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। साथ ही इस पूरे मामले में पंद्रह दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री निवास सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये खर्च करने को लेकर राजनीतिक तलवारें तो आम आदमी पार्टी व भाजपा में खींची ही हुई है। राजनीतिक बयानबाजी में कांग्रेस पार्टी भी कूद गई है अब इस मामले में राजनिवास भी शामिल हो गया है। विपक्षी पार्टी लगातार उपराज्यपाल से इस मामले में जांच की मांग भी कर रही थी। इसे ही देखते हुए उपराज्यपाल ने इस पूरे मामले में जांच करने का निर्देश दे दिया है। पंद्रह दिनों में जांच रिपोर्ट आने तक यह तकरार तेज होने की उम्मीद है। उपराज्यपाल ने अपने निर्देश में कहा है कि अखबारों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार इस तरह की खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री निवास के सौंदर्यीकरण में लाखों रुपये खर्च किए गए है। लिहाजा इस मुद्दे को ठीक से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें