फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की कर दी हत्या, दिल्ली में चलाती थी ब्यूटी पार्लर; युवक करता था मजदूरी

Sun, 19 Nov 2023 03:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा रोड पर प्रेमी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या करना कुबूल किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी अंकुर मजदूरी करता है। उसका दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पूनम से पिछले 10 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को प्रेमी अंकुर ने पूनम को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, जिस पर पूनम उसके गांव खेड़ा आ गई। दोनों रिक्शे में बैठकर जाने लगे, तभी दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी अंकुर ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग था। फिलहाल सभी पहलू को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें