फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी की मौत से परेशान छात्रा ने दी जान

Sun, 07 Jun 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी की मौत से परेशान जावली निवासी बीकॉम की छात्रा ने शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार युवती के प्रेमी साहिल की नोएडा के बादलपुर में बुधवार को हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से वह परेशान थी।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में छात्रा ने इस कदम के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। सीबीआई में हेड कांस्टेबल मनोज की बेटी निकिता उर्फ निक्की शंभू दयाल कॉलेज में बीकॉम कर रही थी।

सीओ लोनी ने बताया कि निकिता का लोनी में रहने वाले साहिल से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन


साहिल के पिता ने उसे बादलपुर के तिरुपति कालोनी निवासी उसके मामा के घर रहने भेज दिया था। बीते मंगलवार को उसका शव कालोनी के प्लॉट में मिला था। उसके दो गोलियां मारी गई थीं।

साहिल की मौत के बाद से निकिता सदमे में थी। शुक्रवार दोपहर उसने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

इस कदम के लिए खुद हूं जिम्मेदार
अपने इस कदम के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। साहिल और मेरा प्यार दोनों परिवारों के लिए परेशानी बन गया था। दोनों परिवारों की कुछ मजबूरियां हैं, जिन्हें मैं समझती हूं।

जब साहिल नहीं रहा तो मेरे भी जिंदा रहने का कोई फायदा नहीं। कुछ इस तरह की बातें निकिता ने अपने सुसाइड नोट में लिखीं। सीओ ने बताया कि सुसाइड नोट से पता चलता है कि वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें