हाईवे-58 गंगनहर के पास शनिवार सुबह सवारियों से भरी डग्गमार बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 18 यात्री घायल हो गए।
घायलों को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लगा रहा।
शनिवार सुबह मोदीनगर की ओर से एक डग्गामार बस सवारी लेकर नोएडा की ओर जा रही थी। बस में करीब पचास से अधिक सवारी थीं। गंगनहर के पास अवैध कट से एक ट्रक बस के सामने आ गया।
बस और ट्रक की सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार करीब 18 यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।