फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का प्यार बंटा तो सिरफिरे ने बेटे को मार डाला

Wed, 04 Feb 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला,
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का प्यार बंटने से परेशान पिता ने मंगलवार को तीन वर्षीय मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने बाद वह खुद ही पुलिस चौकी पहुंचा और अपना गुनाह कुबूल किया।
विज्ञापन


पुलिस पिता के साथ घर पहुंची तो पत्नी को बेटे की मौत की जानकारी हुई। पुलिस ने बेटे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो थाने में परिवारवालों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने बच्चे के नाना की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गौतम विहार में रवि पत्नी वर्षा और तीन वर्ष के बेटे अंशुल के साथ रहता है। सूर्य नगर स्थित एक बुटीक में काम करके वह घर चलाता है। करीब आठ वर्ष पहले जावली निवासी युवती से उसका विवाह हुआ।
विज्ञापन


विवाह के पांच वर्ष बाद अंशुल का जन्म हुआ। अंशुल के जन्म के बाद से पत्नी का प्यार बंट गया। बेटे पर अधिक ध्यान देने की वजह से रवि क्षुब्ध रहने लगा।

रवि का कहना है कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। वह बेटे को प्यार में बाधा मानता था। इस कारण आए दिन झगड़ा होता था।

एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार रात भी दोनों में झगड़ा हुआ। मंगलवार की सुबह पत्नी ने बेटे अंशुल को सुलाया और घर का काम करने लगी। इस दौरान पति किसी काम से बाहर गया था।

इसी दौरान वह घर लौटा और सोते हुए बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह सीधा ज्ञानी बार्डर पुलिस चौकी पहुंचा और बेटे की हत्या करने की बात पुलिस के सामने कुबूल की।

पुलिस को उसकी बात का यकीन नहीं हुआ तो वह पति को लेकर उसके घर पहुंची। उसकी पत्नी ने बताया कि बेटा सो रहा है, जिस पर पुलिस ने बेटे को बाहर लेकर आने को कहा। जब पत्नी बेटे को बाहर लाई, तो वह मरा हुआ था।

पुलिस आरोपी पिता को थाना साहिबाबाद लेकर पहुंची, जहां पूरा परिवार भी पहुंच गया। बच्चे के पोस्टमार्टम का विरोध करते हुए परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया।

बहरहाल, पुलिस ने परिवार वालों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंशुल के नाना ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर रवि को गिरफ्तार कर लिया।

पति को छोड़ने की गुहार लगाती रही पत्नी
पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने से इंकार कर दिया। पति बेटे की हत्या नहीं कर सकता है। वह पुलिस से मिन्नतें करती रही कि पति को हिरासत में नहीं ले। उसे छोड़ दें, लेकिन बाद में अंशुल के नाना ने दामाद के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन


बेटी भी चाहता था आरोपी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेटी चाहता था, लेकिन जब 5 वर्ष बाद संतान हुई, तो बेटा हुआ। इसके बाद पत्नी ने उस पर ध्यान देना बंद कर दिया।

नशे आदी था पिता
आरोपी स्मैक-गांजा पीने का आदी था। उसका इलाज भी चल रहा था। नशा छोड़ने के बाद से वह अजीब हो गया था और मानसिक संतुलन खो बैठा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें