फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP प्रत्याशी की कार पर हमला, बाल-बाल बचीं

Wed, 04 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके में रोहताश नगर से आप प्रत्याशी सरिता सिंह की कार पर सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बाइक सवार करीब दर्जनभर लोगों ने उनकी कार पर डंडों से हमला किया।
विज्ञापन


जिस कार पर हमला हुआ, उसमें सरिता नहीं थीं। कार के कुछ शीशे तोड़कर आरोपी फरार हो गए। खबर मिलतेे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मामले की शिकायत ज्योति नगर थाने में की गई है। छानबीन के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियाें की तलाश कर रही है।

विरोधी पार्टियां चुनाव में अपनी हार देखकर बौखला गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वह आरोपियों का पता लगा लेगी।- सरिता सिंह, आप प्रत्याशी, रोहताश नगर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें