फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं हुई तो खा लिया जहर

Fri, 21 Feb 2014 04:53 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली क्षेत्र की एनटीपीसी सोसायटी में बुधवार शाम को एक प्रेमी-युगल ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन


दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने मंजूरी नहीं दी तो खुदकुशी कर ली। दोनों ने गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बारे में अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

सीओ दादरी अनुज चौधरी ने बताया कि एनटीपीसी सोसायटी है। जहां पर छोटी गुलावठी निवासी युवती परिवार के साथ रहती थी। इसी तरह रबूपुरा के खेड़ा-मोहम्मदाबाद निवासी युवक अपने परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन


पिछले कई माह से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी कुछ माह पहले परिजनों को भी हो गई। दोनों शादी करने के लिए प्रयास कर रहे थे। परिजनों द्वारा लगातार इंकार किया जा रहा था। जब दोनों को लगा कि वह अब एक साथ नहीं रह पाएंगे तो उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सीओ ने बताया कि दोनों ने अपने-अपने घर पर जहर खा लिया। परिजनों को पता चलने पर आनन-फानन में दोनों को गाजियाबाद के एक अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर दोनों ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची जारचा पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। अभी तक किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


10 दिन पहले इंजीनियर प्रेमी युगल ने दे दी थी जान
एनटीपीसी सोसायटी में करीब 10 दिन पहले भी एक इंजीनियर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों एक ही सोसायटी में अलग-अलग मकानों में रहते थे। लेकिन प्रेमी इंजीनियर को अपनी प्रेमिका के पहले प्यार के बारे में पता चल गया तो वह उसे सहन नहीं कर पाया और आत्महत्या कर ली। प्रेमिका भी प्रेमी के तानों को सहन नहीं कर पाई और उसने भी खुदकुशी कर ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें