फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीटीसी के दिव्यांग कर्मचारी का गला दबाकर लूटपाट, पीड़ित ने एक बदमाश को दबोचा, दूसरा फोन लेकर हुआ फरार

Fri, 01 Dec 2023 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका साउथ इलाके में डीटीसी के एक दिव्यांग कर्मचारी का गला दबाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। चोट लगने के बावजूद पीड़ित ने एक बदमाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका साउथ इलाके में डीटीसी के एक दिव्यांग कर्मचारी का गला दबाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। चोट लगने के बावजूद पीड़ित ने एक बदमाश को दबोच लिया। वहां मौजूद लोगों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश के निशानदेही पर पुलिस फोन लूटकर भागे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान निर्दोष कुमार के रूप में हुई है। मूलत: हमीरपुर यूपी के रहने वाले निर्दोष सपरिवार मधु विहार में रहते हैं। वह दिव्यांग हैं और द्वारका सेक्टर दो स्थित डीटीसी डिपो में बतौर सहायक फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 26 नवंबर तड़के काम खत्म करने के बाद डिपो से घर जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद दो बदमाशों ने पीछे से उनका गला दबा दिया और उन्हें नीचे गिराकर फोन लूटने लगे।

इस बीच हिम्मत कर उन्होंने फोन निकालने वाले बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने फोन अपने साथी को दे दिया। साथी फोन लेकर फरार हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर आ गए और पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महावीर एंक्लेव निवासी बदमाश सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें