फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए लूटपाट

Sun, 02 Feb 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कम्पाउंड में 3 दिसंबर को स्टांप वेंडर संजय गर्ग से हुई लूट में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे एक लाख रुपये और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


एनसीआर की चकाचौंध लग्जरी लाइफ जीने और गर्लफ्रेंड्स को महंगे गिफ्ट देने के लिए उन्होंने वारदात की थी। पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी सिटी मुनीराज ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी राजेश और सचिन को पुलिस ने होली चाइल्ड चौराहे से गिरफ्तार किया है।

दोनों बदमाशों गाजियाबाद में साथी राजेश सचिन और अरुण के साथ रहते थे, जिसके चलते दोनो को महंगे शौक की आदत हो गई। करीब एक माह में दोनों बदमाश लूट के हिस्से में मिले एक लाख रुपये खर्च भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


लूट का हिस्सा का 50 फीसदी पैसा ये गर्लफ्रेंड पर खर्च करते थे। बता दें कि 3 दिसंबर को स्टांप वेंडर संजय गर्ग को गोली मार बाइक सवार बदमाशों ने 19.10 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें