स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को लोनी में अपंजीकृत चिकित्सालय, क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स के खिलाफ अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल की अगुवाई में चले इस अभियान में पांच नर्सिंग होम व क्लीनिक को सील किया गया और तीन को नोटिस जारी किया गया
छापेमारी के दौरान हड़कंप मचा रहा, इस दौरान कई क्लीनिक बंद कर दी गईं। इसमें सूर्या हॉस्पिटल, जर्जरा क्लीनिक, सत्यम अस्पताल एवं सर्जिकल नर्सिंग होम, जनता क्लीनिक, भारत डेंटल क्लीनिक को सील किया गया।
तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर्स और क्लीनिक द्वारा डाक्यूमेंट नहीं जमा करने के कारण इनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया। डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि यशोदा पॉली क्लीनिक, एमआर अल्ट्रासाउंड एवं डाइग्नोस्टिक सेंटर, मैक्स स्क्वायर अल्ट्रासाउंड एंड अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है कि जल्द से जल्द जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा कराने के निर्देश दिए गए। विश्राम सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी रहे।