दिल्ली के जाम में हरियाणा कांग्रेस के नेता फंसे
बता दें कि जाम में नांगल चौधरी विधानसभा से दिल्ली आए कई नेता जाम में फंसे हुए हैं। मौजूदा स्थिति अभी भी जाम की बनी हुई है। जाम में फंसे लोगों को एक घंटे में तीन किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। इस जाम में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी फंसे हुए हैं। वह टिकट लेने के लिए दिल्ली कार्यालय आ रहे हैं। यह नेता हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग को लेकर दिल्ली कार्यालय आ रहे हैं। सभी नेता हरियाणा से हैं।
दिल्ली में मानसून मेहरबान
बीती 22 अगस्त तक दिल्ली में 269.9 मिमी बारिश हुई है, जो कि 2014 के बाद सबसे अधिक है। 2014 के अगस्त माह में 139.1 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। साथ ही, 2012 के बाद इस माह में सबसे अधिक 20 दिन बारिश दर्ज की गई है। 2012 में कुल 22 दिन बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, इस माह में अभी नौ दिन बाकी हैं। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में सिर्फ तीन अगस्त का दिन ही ऐसा रहा है, जब बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक अधिक बारिश की वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र रहा। मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में आगे बढ़ते हुए यह गहरे दबाव में बदल गया। इस डीप डिप्रेशन का अवशेष चक्रवाती परिसंचरण 16 अगस्त तक पूर्वोत्तर राजस्थान क्षेत्र पर मंडराता रहा, जिससे 7-16 अगस्त की अवधि में दिल्ली में मध्यम वर्षा हुई।