फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान नहीं होगी आप के 'महारथियों' की राह

Sun, 02 Mar 2014 10:35 AM IST
नवनीत शरण/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पहली बार मुख्य राजनीतिक पार्टियों से दो-दो हाथ करने के लिए मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी की राह दिल्ली में आसान नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी जहां अपने वर्तमान कद्दावर सांसदों को फिर प्रत्याशी बनाने की सोच रही है। वहीं, भाजपा भी मजबूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के मत प्रतिशत पर गौर करें तो भाजपा, ‘आप’ और कांग्रेस से कहीं आगे हैं।

यहां है भाजपा का दबदबा

‘आप’ ने उत्तर-पश्चिम से समाजसेवी महेंद्र सिंह और उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से प्रो. आनंद कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। फिलहाल, यहां कृष्णा तीरथ व जयप्रकाश अग्रवाल सांसद हैं। दोनों ही कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी माने जाते हैं।

लिहाजा, ‘आप’ को इन दोनों प्रत्याशियों की चुनौती भी झेलनी होगी। वहीं, विधानसभा चुनाव में उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट की दस विधानसभाओं में भाजपा को 4,96,531 वोट मिले थे जो ‘आप’ के उम्मीदवारों को मिले कुल वोट से 1,54,508 अधिक थे।

इसी तरह उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट पर भाजपा के पक्ष में 4,05,291 वोट पड़े तो ‘आप’ के पक्ष में 3,35,870 वोट पड़े थे। यहां भी भाजपा को 69,421 वोट अधिक मिले। लिहाजा, इन सीटों पर भाजपा का ही दबदबा है।
विज्ञापन

दिल्ली के चुनावी आंकड़े

उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट में विधायक
भाजपा-5, कांग्रेस-2, आप-2, निर्दलीय-1

उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट में विधायक
भाजपा-5, आप-3, कांग्रेस पार्टी-2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें