फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में कब होगी वोटिंग?

Wed, 05 Mar 2014 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलों का दौर आखिरकार खत्म हो गया। चुनाव आयोग ने 16वीं लोकसभा चुनाव के महासमर की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपथ ने आम चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार 9 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।

दिल्ली और हरियाणा में तीसरे चरण में 10 अप्रैल को चुनाव होंगे। जबकि उत्तर प्रदेश में तीसरे, पांचवें, छठे, सातवें, आठवें और नौवें चरण में चुनाव होंगे। इनमें एनसीआर के गाजियाबाद और गौतम बुद्घ नगर में भी 10 अप्रैल को ही वोटिंग होगी।
Trending Videos

16 मई को होगी मतगणना

यूपी में 10, 17, 24, 30 अप्रैल और 7 और 12 मई को चुनाव संपन्न होंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना 16 मई को होगी।

कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में नहीं होंगे विधानसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव होने की चर्चा पर भी विराम लग गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव के साथ तीन अन्य राज्यों में चुनाव कराने की घोषणा की है लेकिन इसमें दिल्ली शामिल नहीं है।

हालांकि पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि लोकसभा चुनाव के साथ ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी कराए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें