फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में दो बार शीला दीक्षित से मिले राजपाल यादव, बोले- जब भी चुनाव लड़ूंगा, दिल्ली से ही लड़ूंगा

Thu, 04 Apr 2019 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : ani
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज होने में मात्र 6 दिन शेष हैं और ऐसे में तमाम बॉलीवुड सितारों को इन दिनों राजनीतिक पार्टियों से मिलते हुए देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अभिनेता राजपाल यादव शीला दीक्षित के घर पहुंचे।

विज्ञापन


राजपाल के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्षा के घर पहुंचते ही कयासों का दौर तेज हो गया कि क्या वह भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। शीला दीक्षित से मिलने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी चुनाव लड़ूंगा तो दिल्ली से ही लड़ूंगा। बताया जा रहा है कि राजपाल शीला दीक्षित से गुरुवार को पहली बार नहीं मिले हैं बल्कि वह उनसे दो दिन में दो बार मिल चुके हैं।

राजपाल ने बताया, चुनावी माहौल में ऐसा लग रहा है हम ज़्यादा मिल रहे हैं। हम हमेशा मिलते रहते हैं। राजपाल का जब भी पड़ाव होगा तो दिल्ली में होगा। राहुल जी खुद बोलते हैं कि पूरी दुनिया के रास्ते राजनीति में खुले हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं और अब वह उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वह भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें