फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आप ने दिखाई ताकत, तपती गरमी में दिल्ली की सड़कों की छानी खाक

Sat, 11 May 2019 12:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप ने निकाला रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी (आप) ने लगातार दूसरे दिन दिल्ली की अलग-अलग विधान सभाओं में रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाई। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, आप के सातों प्रत्याशी व विधायक अपने-अपने इलाके में शुक्रवार दिन भर घूमते नजर आए। इस मौके पर आप को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बाइक रैली निकाली। वहीं, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन ने चांदनी चौक में जनसंपर्क किया। राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर पूर्वी दिल्ली की सड़कों पर उतरे। दूसरी तरफ अभिनेता प्रकाश राज व अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र में रोड शो निकाला।

आप प्रत्याशी भी आखिरी दिन मतदाताओं से वोट मांगने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते दिखे। पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी, उत्तर पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी दिलीप पांडेय, चांदनी चौक प्रत्याशी पंकज गुप्ता, उत्तर पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी गुग्गन सिंह, पश्चिमी दिल्ली प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़, दक्षिणी दिल्ली प्रत्याशी राघव चड्ढा व नई दिल्ली प्रत्याशी बृजेश गोयल ने तपती गरमी में सड़कों पर छानी। पार्टी प्रत्याशियों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने की रही। इस दौरान उन्होंने आप के चुनाव निशान पर वोट करने की अपील मतदाताओं से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें