फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना करीब डेढ़ लाख रुपये प्रचार पर खर्च कर रहे डॉ. महेश शर्मा, मात्र 10 दिन में खर्चे 17 लाख

Thu, 04 Apr 2019 09:48 AM IST
पूजा त्रिपाठी नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

- 22 से 31 मार्च तक 17.72 लाख रुपए प्रचार पर खर्च कर चुके हैं भाजपा प्रत्याशी 
- खर्च करने के मामले में दूसरे स्थान पर गठबंधन प्रत्याशी और तीसरे पर कांग्रेस प्रत्याशी 
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा अपने प्रचार-प्रसार पर रोजाना औसतन डेढ़ लाख रुपये खर्च कर रहे हैं। नामांकन के बाद दस दिन में वह 17.72 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। खर्च के मामले में उनके बाद दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी और तीसरे पर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। जो रोजाना 80 से 90 हजार रुपए खर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में है। 25 मार्च को नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों का खर्च जुड़ना शुरू हो गया था। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के तहत प्रशासन के साथ प्रत्याशियों को भी खर्च को ब्यौरा रजिस्ट्रर में रखना है।

एक अप्रैल को सभी प्रत्याशियों ने 31 मार्च तक का ब्यौरा प्रशासन को सौंपा। इसके तहत भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा अब तक 17.72 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। यानि, रोजाना करीब 1.70 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। दूसरे नंबर पर गठबंधन प्रत्याशी सतबीर नागर हैं, जो 8.73 लाख रुपए खर्च कर चुके है। उनके बाद कांग्रेस प्रत्याशी का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी 5 प्रत्याशियों का खर्च अभी 50 हजार रुपये के नीचे

कांग्रेस प्रत्याशी डा. अरविंद सिंह 31 मार्च तक 8.10 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं। इनके अलावा बाकी प्रत्याशियों ने नाममात्र की धनराशि प्रचार-प्रसार पर खर्च की है। विनोद नागर 52, 600 और विनोद शर्मा 78, 900 रुपए खर्च कर चुके हैं। बाकी 5 प्रत्याशियों का खर्च अभी 50 हजार रुपए के नीचे है। बता दें कि एक लोकसभा प्रत्याशी को 70 लाख रुपए तक खर्च करने की छूट भारत निर्वाचन आयोग ने दी है। 

3 प्रत्याशियों को नोटिस जारी
जिला प्रशासन ने एक अप्रैल को सभी प्रत्याशियों से चुनाव खर्च का ब्यौरा मांगा था। सभी प्रत्याशी ब्यौरा देने पहुंचे थे, लेकिन प्रसपा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह और प्रत्याशी शेर सिंह उपाध्याय व रामपाल ने पूरा ब्यौरा नहीं दिया है। तीनों को दो अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी वह ब्यौरा देने नहीं पहुंचे। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे का समय दिया है। अगर प्रत्याशियों ने निर्धारित समय में ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया तो प्रचार के लिए दी गई वाहनों की अनुमति को रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें