फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के कद्दावर नेता वेदराम भाटी भाजपा में शामिल, मायावती सरकार में रह चुके हैं मंत्री

Wed, 06 Mar 2019 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन
बसपा के कद्दावर नेता और मायावती सरकार में मंत्री रह चुके वेदराम भाटी आज भाजपा शामिल हुए। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय  ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आज लखनऊ में कई दलों के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कुल 16 लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जिसमें बुलंदशहर के सिकंदराबाद से दो बार विधायक रह चुके बसपा के कद्दावर नेता वेदराम भाटी भी शामिल हैं।

वेदराम भाटी ग्रेटर नोएडा के जेवर से भी एक बार बसपा विधायक रह चुके हैं। यही नहीं उन्होंने मायावती सरकार के कार्यकाल में मंत्रीपद भी संभाला। गौतमबुद्ध नगर में जन्मे वेदराम भाटी ने कानून की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें