फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के इस बड़े मॉल की बत्ती गुल, 1 करोड़ का बिजली बिल बकाया होने पर काटा कनेक्शन

Wed, 06 Mar 2019 11:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gip mall - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिजली विभाग ने मंगलवार को नोएडा सेक्टर-38ए स्थित ग्रेट इंडिया पैलेस (जीआईपी) का बिजली कनेक्शन काट दिया। जीआईपी पर बिजली विभाग का करीब एक करोड़ रुपये का बिल बकाया है। एक साल में दूसरी बार मॉल का बिजली कनेक्शन काटा गया है। इससे मॉल परिसर का काफी हिस्सा अंधेरे में डूब गया है।

विज्ञापन


जीआईपी मॉल ने दस हजार किलोवाट का बिजली कनेक्शन लिया है। मॉल में सेक्टर-45 स्थित 132 केवी के उपकेंद्र से 33 केवीए की लाइन से बिजली आपूर्ति की जाती है। मॉल प्रबंधनको जनवरी के बिल का एक करोड़ रुपया 15 फरवरी 2019 तक जमा करना था। एसडीओ अब्बास काजमी ने बताया कि मंगलवार को देर शाम मॉल का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। अब पूरा बिल जमा होने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि नवंबर 2017 में भी करीब 7 करोड़ रुपये बिल जमा न करने पर दस दिन तक मॉल का बिजली कनेक्शन कटा रहा था। बिल जमा करने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा गया था। इसके बाद, सितंबर 2018 में भी बिजली कनेक्शन एक सप्ताह तक कटा रहा था। तब मॉल पर 2.95 करोड़ रुपये का बिल बकाया था।
विज्ञापन


मॉल प्रबंधन को बिल जमा करने के लिए दो सप्ताह तक समय मिला था। जनवरी के बाद अब फरवरी का बिल भी तैयार होने वाला है। अब बिल की पूरी राशि जमा होने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।- अजय ओझा, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें