फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आप के स्टार प्रचारक होंगे अरविंद केजरीवाल, प्रत्येक विधानसभा में करेंगे रैली

Tue, 19 Mar 2019 10:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के साथ दिल्ली में गठबंधन के कयास के बीच आम आदमी पार्टी (आप) संसदीय चुनाव के प्रचार अभियान में कूदने जा रही है। आप के स्टार प्रचारक पार्टी संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे। केजरीवाल अप्रैल के आखिर तक दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में कम से कम एक सभा करेंगे, जबकि प्रचार अभियान की औपचारिक लॉन्चिंग 'पूर्ण राज्य बनाओ और झाडू़ का बटन दबाओ' नारे के साथ 23 मार्च से होगी।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 23 मार्च की सुबह 11 बजे पश्चिमी दिल्ली के द्वारका मोड़ से राजौरी गार्डन के लिए रोड शो निकाला जाएगा। शाम को 7 बजे इसी लोकसभा के शकूरबस्ती इलाके में रैली करेंगे। इसके साथ ही पार्टी लोकसभा चुनाव तक दिल्ली के हर घर तक अपनी पहुंच बनाएगी। राय के मुताबिक, पूरे चुनावी कैंपेन को दो हिस्सों में बांटा गया है। 23 मार्च से 7 अप्रैल के बीच पहले चरण में अरविंद केजरीवाल 35 विधानसभा में जनसभा करेंगे। वहीं, सांसद संजय सिंह 26, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 17 व वह खुद (गोपाल) 30 सभाएं करेंगे। इस फेज में पार्टी की 108 सभाएं करने की योजना है। गोपाल राय की मानें तो 8 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दूसरे चरण में भी अरविंद केजरीवाल बाकी विधान सभाओं में 35 जन सभाएं करेंगे। जबकि दूसरे नेता भी अपने स्तर पर चुनावी रैलियां करेंगे। तीन अप्रैल तक बड़े नेता करीब 280 जन सभाओं के जरिए आम मतदाताओं से रूबरू होंगे।

गोपाल राय का कहना है कि इसके अलावा विधायकों व पदाधिकारियों के चुनावी अभियान के पांच स्तर होंगे। इसके तहत सभी विधायक अपने-अपने इलाके के पोलिंग स्टेशन पर नुक्कड़ सभा करेंगे। इससे पूरी दिल्ली में करीब 3,000 नुक्कड़ सभाएं होंगी। दूसरी तरफ पार्टी ने पूरी दिल्ली को 260 जोन में बांटा है। 8 अप्रैल से सभी जोन में वार्ड अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पदयात्रा निकालेंगे। इस दौरान उनके पास अरविंद केजरीवाल की पूर्ण राज्य को लेकर लिखी गई चिट्ठी और उम्मीदवार के ब्योरे से जुड़ा स्टीकर भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें