फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय ने कांग्रेस को बताया अहंकारी, गठबंधन के लिए आप की 'ना'

Tue, 19 Mar 2019 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ समझौते की संभावना पर फिर से विराम लगाने का दावा किया है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आप ने उसे अहंकारी व स्वार्थी तक करार दिया है। आप के मुताबिक, कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव आने के बाद भी वह उसे स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, पिछले कुछ दिनों से जिस तरह कांग्रेस हर घंटे अपना पक्ष बदलती रही है, उसे देखकर एक बात साबित हो गई है कि कांग्रेस के लिए देश सर्वोपरि नहीं है। कांग्रेस को बस अपने अहंकार व पार्टी हित की चिंता है। जबकि आप ने बार-बार, कई बार गठबंधन की बात कही थी।

गोपाल राय का कहना है कि कांग्रेस से वैचारिक मतभेद होने के बावजूद आप ने भाजपा को हराने की मंशा से ही गठबंधन करने का फैसला किया था। लेकिन कांग्रेस की गठबंधन से मनाही से पता चलता है कि उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को शिकस्त देने में दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस के ढुलमुल रवैये से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली का भाजपा विरोधी वोट भी असमंजस में है। वहीं, भाजपा के खिलाफ उठने वाली आवाज को भी अधर में लटका दिया है।
विज्ञापन


राय ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपना पक्ष तय करने में समय खराब किया और अभी तक भी कांग्रेस कोई निर्णय नहीं ले पाई है, यह बड़ा ही आश्चर्यजनक है। ऐसी हालत में आप ने तय किया है कि अब दिल्ली की सातों सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। फिलहाल अगर-मगर का समय खत्म हो चुका है। कांग्रेस को गठबंधन पर सोचने के लिए पर्याप्त समय दिया गया। अब प्रस्ताव आने पर भी आप, कांग्रेस से समझौता नहीं करेगी।

महागठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी आप
गोपाल राय का कहना है कि बेशक दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो रहा है, लेकिन आप, भाजपा के खिलाफ बनने वाले महागठबंधन का हिस्सा बनीं रहेगी। अगर चुनाव के बाद केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनती है तो आप अपने सांसदों के साथ उस सरकार को समर्थन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें