चुनाव आयोग द्वारा जवान तेजबहादुर का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी डर गए हैं और जवान का नामांकन रद्द करा दिया।
केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'इतिहास में ऐसे कम मौके होंगे जब उस देश का जवान अपने पीएम को चुनौती देने को मजबूर हो
पर इतिहास में ये पहला मौका है कि एक पीएम एक जवान से इस कदर डर जाए कि उसका मुकाबला करने की बजाए तकनीकी गलतियां निकाल कर नामांकन रद्द करा दे। मोदी जी, आप तो बहुत कमजोर निकले। देश का जवान जीत गया।'