हिंदू सेना ने गृह मंत्रालय को पत्र लिख कर मांग की है कि देश में आतंकी हमले रोकने के लिए श्रीलंका की तर्ज पर भारत में भी बुर्के और नकाब पर पाबंदी लगनी चाहिए। हिंदू सेना के प्रमुख विष्णु गुप्ता ने भारत के गृह सचिव राजीव गौबा को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है। उनका कहना है कि आतंकी बुर्के और नकाब का सहारा लेकर संस्थानों में घुसकर आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही बुर्के और नकाब के कारण इनका चेहरा सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाता है। गौरतलब है कि श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।