फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पहुंची चुनाव आयोग, दिल्ली में ईवीएम और बैलट की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Mon, 20 May 2019 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब सबको 23 मई यानी रिजल्ट के दिन का इंतजार है। इस बीच हर एक्जिट पोल में राजग की सरकार बनते देख विपक्षी पार्टियों में खलबली मची हुई है। ईवीएम में लगातार गड़बड़ी व उससे छेड़छाड़ की आशंकाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आशंकित है और यही वजह है कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दक्षिण दिल्ली से आप उम्मीदवार राघव चड्ढा चुनाव आयोग पहुंचे और ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग को चिट्ठी सौंपते हुए कहा है कि, 'जहां ईवीएम और पोस्टल बैलट रखे हैं, वहां सुरक्षा संदेह के घेरे में है। ईवीएम का फॉर्म भरने के बाद उसमें कोई परिवर्तन नहीं होता है, लेकिन 3 विधानसभाओं में ईवीएम के फॉर्म फिर से भरवाए जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें