फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बोले केजरीवाल, बहुत देरी हो गई...जल्दी होना चाहिए

Wed, 21 Feb 2024 06:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गठबंधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि देखते हैं अगले एक से दो दिन में क्या होता है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि बहुत देरी हो गई है, जल्दी होना चाहिए। 
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी इसे लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। गठबंधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि देखते हैं अगले एक से दो दिन में क्या होता है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि बहुत देरी हो गई है, जल्दी होना चाहिए। 

विज्ञापन

 

इससे पहले मंगलवार को भी केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। अन्य राज्यों के लिए भी कई दौर की चर्चा हो चुकी है। 

आप ने पहले कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में समझौते के लिए इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत कर रही है। खासतौर वह गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और गोवा के बारे में बात कर रही है। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने हाल ही में कहा था कि पार्टी ने गुजरात में कांग्रेस से 26 लोकसभा सीटों में से आठ की मांग की है।

विज्ञापन

यूपी में हुआ सपा-कांग्रेस में गठबंधन
यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो चुका है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही। दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ। दोनों दलों के बीच हुए निर्णय के मुताबिक, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। हाथरस सीट से सपा और सीतापुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लड़ेगा। अमेठी ओर रायबरेली सीट पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें