लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में शनिवार 25 मई को मतदान होगा। मतदान को लेकर दिल्ली मेट्रो की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। मेट्रो की समयसारिणी में बदलाव हुआ है। यह बदलाव एक दिन के लिए हुआ है।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली मेट्रो की ट्रेन सर्विस सभी लाइनों पर सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी। सुबह चार बजे से छह बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो सेवा सभी लाइनों पर मिलेगी। फिर सुबह छह बजे से सामान्य मेट्रो ट्रेन सर्विस जारी रहेगी।