फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसी को भी जेल भेज रहे': कन्हैया ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, पढ़ें किस मुद्दे पर हुई दोनों की बातचीत

Wed, 01 May 2024 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के अनुसार कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से अपने इलाके में प्रचार करने का आग्रह किया। दरअसल वह आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों के इलाके में रोड शो कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
सुनीता केजरीवाल से मिले कन्हैया कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं की ओर से आम आदमी पार्टी के साथ हुए समझौते के खिलाफ मुहिम शुरू करने की चर्चाओं के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उनके बीच देश व दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर बातचीत हुई।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से अपने इलाके में प्रचार करने का आग्रह किया। दरअसल वह आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों के इलाके में रोड शो कर चुकी हैं। उधर, मुलाकात के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि उनके बीच आत्मीय मुलाकात हुई है। दरअसल देश में मनमानी चल रही है। किसी को भी बिना वजह पकड़कर जेल में बंद किया जा रहा है। इसके खिलाफ हम पिछले कई सालों से लड़ रहे हैं और इस लड़ाई में हम सब एकजुट हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों को अपमानित कर रही है। जनता ने चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल दिया गया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी। बताते चलें कि कन्हैया कुमार कई बार अरविंद केजरीवाल की तारीफ कर चुके हैं। इसको लेकर अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के दौरान कन्हैया कुमार की आलोचना की थी। उधर केजरीवाल भी कन्हैया कुमार की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें