फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज: अब तक 120 केस आए सामने, पिछले साल के मुकाबले बढ़े मामले

Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक बार डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले ज्यादा केस बढ़े हैं। पिछले साल 25 केस ही दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल मौजूदा समय तक दिल्ली में डेंगू के 25 केस आए थे, इससे पहले के साल में केवल आठ मामले मिले थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल छह गुना ज्यादा यानि करीब 120 केस दर्ज किए गए हैं। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लापरवाही लोगों को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

 

पिछले करीब एक साल से वेक्टर बॉर्न डिजीज से संबंधित साप्ताहिक रिपोर्ट एमसीडी की ओर से सार्वजनिक नहीं हो रही, जबकि इससे पहले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से संबंधित रिपोर्ट हर हफ्ते सार्वजनिक रूप से जारी होती थी। इससे पता चलता था कि इस साल डेंगू के कुल कितने मामले आए।

हर हफ्ते के लिहाज से कितने केस बढ़े, निगम ने कितने घरों में मच्छरों के लार्वा का पता लगाया, कितनी जगहों पर फॉगिंग या फिर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया। लापरवाही बरतने वाले कितने लोगों पर कार्रवाई हुई। एमसीडी के नेता विपक्ष ने इस हफ्ते की रिपोर्ट से खुलासा किया है। पता चला है कि डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और एमसीडी की ओर से मौजूदा समय मच्छरों की रोकथाम के लिए पर्याप्त उपाय भी नहीं किए जा रहे।

रोकथाम के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि आप सरकार ने दिल्ली नगर निगम की मलेरिया निरोधक कमेटी का भी गठन रोक रखा है। यह कमेटी होती तो इससे न केवल अफसरों की जवाबदेही तय होती, बल्कि लोगों को मच्छरों के प्रकोप से भी बचाया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्ष की तुलना में नालों की सफाई केवल कागजों पर हो रही है।
विज्ञापन

इस वजह से मच्छर ज्यादा पैदा हो रहे। नालों की सफाई दिल्ली सरकार और नगर निगम को करनी है। राजा इकबाल सिंह ने निगम की आप सरकार से मांग की है कि दिल्ली में डेंगू का कहर बढ़े और मच्छर जनित बीमारियां काबू से बाहर हो जाएं, इससे पहले एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस पर गंभीरता से काम शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें