फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो में केजरीवाल बोले, दिल्ली में भाजपा को सिर्फ आप ही दे सकती है शिकस्त

Wed, 01 May 2019 09:47 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
चांदनी चौक में रोड शो करते अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान का तीसरा फेज शुरू हो गया है। चांदनी चौक की मॉडल टाउन में बुधवार शाम गाजे-बाजे के साथ केजरीवाल जनता के बीच आए। उनके साथ चांदनी चौक से आप प्रत्याशी पंकज गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री व प्रदेश संयोजक गोपाल राय, सत्येंद्र जैन समेत आप विधायक मौजूद थे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत पर विराम लगने के बाद पहली दिल्ली में चुनावी मंच पर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस लड़ाई में ही नहीं है। उसे पांच फीसदी वोट भी नहीं मिलेंगे। कांग्रेस कहीं से भी जीतने की हालत में नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा विरोधी मतों का बंटवारा करना है। 

इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इस बार भाजपा को हराना है। दिल्ली में सिर्फ आप ही भाजपा का हरा सकती है। आप के सातों सांसद बनने पर दिल्ली पूर्ण राज्य होगा। इससे दिल्ली के विकास में आने वाली सभी अड़चनें दूर होंगी।
विज्ञापन


मॉडल टाउन के लाल बाग से सड़कों व गलियों से होता हुआ अरविंद केजरीवाल का काफिला संगम विहार पहुंचा। इसके बाद जेजे कालोनी वजीरपुर, बर्फ खाना, नया बजार, हमदर्द मार्ग, तुर्कमान गेट होता हुआ मटिया महल पहुंचा। बीच-बीच में लोगों की भीड़ फूल-माला के साथ केजरीवाल का स्वागत कर रही थी। इस दौरान ढोल-नगाड़े भी बजते रहे। रोड शो देर रात जामा मस्जिद पर खत्म हुआ। बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर केजरीवाल का पूर्वी दिल्ली में रोड शो होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें