फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली में 10 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटों में 299 नए मामले आए सामने

Mon, 18 May 2020 05:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में आज से कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो रहा है। ऐसे में इस चरण में लोगों को कई छूट दी गई है लेकिन इस बार हर राज्य को अपने स्तर पर तय करना है कि वह कितनी रियायत अपनी जनता को देंगे। हालांकि इस बीच सोमवार को राजधानी की सड़कों पर बड़ी मात्रा में वाहनों की आवाजाही देखी गई। वहीं कोरोना का संक्रमण तमाम एहतियात के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है और अकेले दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है। यहां पढें दिनभर का अपडेट....
विज्ञापन
लॉकडाउन के बीच भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में चार नए मामले आए सामने 

विज्ञापन

गाजियाबाद में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी दो लोगों की पुष्टि की है, जबकि प्राइवेट जांच कराने वाले दो मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। इनमें से 132 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

जांच के लिए भेजे गए 177 सैंपलों में से 88 की रिपोर्ट आई है। विभाग के अनुसार इसमें दो रिपोर्ट पॉजिटिव है, एक मरीज वसुंधरा सेक्टर-1 का रहने वाला है, जबकि दूसरी वसुंधरा सेक्टर छह निवासी महिला दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल है। महिला कांस्टेबल को दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में संक्रमितों की संख्या पहुंची 10 हजार के पार
दिल्ली में 24 घंटे में 299 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या 10,045 हो गई है। बीते 24 घंटे में कुल 283 मरीज ठीक हुए हैं और कोई मौत नहीं हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 4485 संक्रमित लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं कुल 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रेटर नोएडाः ओप्पो कंपनी की फैक्टरी के छह कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो कंपनी की फैक्टरी के छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद फैक्टरी के सभी कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। यहां 8 मई से दोबारा काम शुरू हुआ था। कंपनी का कहना है कि हमारे लिए हमारे कर्मचारियों की सेहत सबसे पहले है। यही वजह है कि हमनेे फैक्टरी का सारा काम रोक दिया है और 3000 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करा रहे हैं, जिनके परिणामों का इंतजार है।

लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होते ही बढ़ी वाहनों की आवाजाही
लॉकडाउन का चौथा चरण आज से शुरू हो गया है और आज से ही दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भारी मात्रा में वाहन दिखाई दिए।

डीटीसी की शटल बस सुविधा जारी
डीटीसी ने स्पेशल ट्रेन के यात्रियों के लिए जो शटल बस की सुविधा उपलब्ध कराई है वो आज भी जारी है। बस लोगों को शिवाजी स्टेडियम और अंबेडकर स्टेडियम छोड़ती है, इसके बाद यहां से उन्हें अन्य साधनों से उनके घर तक छोड़ा जाता है।
विज्ञापन


गाजियाबादः नए कार्ड धारकों ने राशन न मिलने पर लगाया जाम
लोनी बंथला फ्लाईओवर के पास नए कार्ड धारकों को राशन न मिलने पर दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया तब जाकर करीब 10 मिनट बाद जाम खोला गया।

आज फिर पटना से दिल्ली पहुंची स्पेशल यात्री ट्रेन
पटना के राजेंद्रनगर टर्मिनल से यात्रियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। एक यात्री ने बताया, 'मैं 21 मार्च से पटना में फंस गया था अब दिल्ली आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें