गाजियाबाद में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी दो लोगों की पुष्टि की है, जबकि प्राइवेट जांच कराने वाले दो मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। इनमें से 132 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
जांच के लिए भेजे गए 177 सैंपलों में से 88 की रिपोर्ट आई है। विभाग के अनुसार इसमें दो रिपोर्ट पॉजिटिव है, एक मरीज वसुंधरा सेक्टर-1 का रहने वाला है, जबकि दूसरी वसुंधरा सेक्टर छह निवासी महिला दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल है। महिला कांस्टेबल को दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
वैशाली सेक्टर- 5 में रहने वाले किडनी के मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, प्राइवेट जांच कराने के बाद वह घर में रुक गया था। जब कालोनी वालों ने दबाव बनाया तो उसने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।