फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला ठीक करने आए युवकों ने चुराए डेढ़ लाख

Fri, 04 Sep 2015 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के चावला कॉलोनी के गौंछी मोहल्ले में अलमारी का ताला ठीक करने आए दो युवक 1.52 लाख रुपये की नगदी चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुरेश चंद के घर की अलमारी का ताला नहीं खुल रहा था। इसी दौरान बृहस्पतिवार को दो युवक मोहल्ले में ताला ठीक कराने की आवाज लगाते हुए घूम रहे थे।

सुरेश की पत्नी रुक्मिणी ने उन युवकों को ताला खोलने के लिए घर के अंदर बुला लिया। उन्होंने अलमारी के ताले को ठीक कर दिया। अलमारी का एक पल्ला बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे खोलने के लिए वे अपने उस्ताद को बुलाकर लाने की कह कर घर से चले गए। रुक्मिणी ने बाद में नगदी ढूंढी तो अलमारी में रखे हुए 1.52 लाख रुपये गायब थे। इस मामले में रुक्मिणी ने थाना शहर पुलिस में शिकायत कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें