फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट बीच रास्ते में रुकी, फंसीं महिला और बच्चे

Fri, 07 Nov 2014 12:50 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-4 स्थित कावेरी टावर में लिफ्ट अटकने से एक महिला और दो बच्चे करीब 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। महिला ने शोर मचाकर और गार्ड को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद उन्हें निकाला जा सका। इस दौरान लिफ्ट में लाइट और पंखा न चलने से घुटन की स्थिति बन गई, जिससे बच्चे और महिला घबरा गए। आरडब्ल्यूए ने आयकर विभाग से मामले की शिकायत की है।

कावेरी टावर निवासी नरेंद्र वर्मा 6वीं मंजिल पर रहती हैं। बुधवार दोपहर एक बजे वह बच्चों को लेने आई थीं। वापस लौटते समय पांचवीं और छठवीं मंजिल के बीच लिफ्ट अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन


जिससे वह और उनका बेटा शानु और बेटी तान्वी लिफ्ट में फंस गए। उन्होंने फोन पर गार्ड को सूचना दी। इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे। गार्ड ने लिफ्ट का पूरा सिस्टम बंद कर दोबारा चलाया।

लगभग 10 से 15 मिनट बाद उन्हें लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर जाकर खुली। जिसके बाद वह बाहर निकले। नरेंद्र के पति एसके वर्मा ने बताया कि मेंटीनेंस न होने के कारण लिफ्ट आए दिन खराब रहती है। हादसे के बाद से रेजीडेंट्स में खौफ है।

समस्या के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए आई आगे
टीएचए की कई सोसायटीज में लिफ्ट खराब होने और गिरने के हादसे हो चुके हैं। लिफ्ट के मेंटीनेंस नहीं होने के चलते यह समस्या बनी रहती है। ऐसे में कुछ आरडब्ल्यूए ने लिफ्ट के मेंटीनेंस का जिम्मा खुद कराने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही जो लिफ्ट पुरानी हो चुकी है उसे बदल कर नई लिफ्ट लगाई जाएगी। इंदिरापुरम स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन में हादसे को देखते हुए आरडब्ल्यूए ने दो नई लिफ्ट लगवाई है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमल आनंद ने बताया कि रेजीडेंट्स खास कर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए ये पहल की गई है। लिफ्ट की देखरेख निजी कंपनी को सौंपी गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
28 अगस्त 2014 : निराला ईडन गार्डन में लिफ्ट में फंसे बुजुर्ग।
19 जून 2014 : निहो स्कॉटिस गार्डन में लिफ्ट में बुजुर्ग महिला फंसी।
15 जुलाई 2012 : ईस्टर्न हाइट्स में लिफ्ट गिरी, कई घंटे तक फंसी रही बच्ची।
05 जुलाई 2012 : जयपुरिया सनराइज ग्रीन की लिफ्ट 16वीं मंजिल से बिना रुके बेसमेंट में पहुंची।
03 जून 2012 : कौशांबी के नीलगिरी अपार्टमेंट में 10 वीं मंजिल से लिफ्ट का गेट टूटकर गिरा।
01 नवंबर 2011 : वैशाली सेक्टर-3 देविका अपार्टमेंट की लिफ्ट आठवी मंजिल से गिरी, आठ लोग घायल हुए।

जल्द लागू हो बायलॉज
यूपी अपार्टमेंट एक्ट में ही लिफ्ट के मेंटीनेंस के संबंध में कोई नियम नहीं है। इसके लिए एओए ने जीडीए वीसी के पत्र भेज कर लिफ्ट के लिए बायलॉज बनाने की मांग की थी। लेकिन अबतक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। आरडब्ल्यूए दोबारा इस संबंध में जीडीए से मांग करेगी ताकि लिफ्ट से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन


ये हैं लिफ्ट को फिट रखने के सुझाव
- सोसायटी में अपग्रेड लिफ्ट लगाई जाएं।
- बिल्डर या संबंधित विभागों को लेनी हो एनओसी।
- लिफ्ट में प्रतिष्ठित कंपनी के पार्टस लगाए जाएं।
- समय-समय पर लिफ्ट की जांच हो।
- लाइट की उचित व्यवस्था हो।
- जरूरी दिशा-निर्देश हिंदी-अंग्रेजी में साफ लिखे हों
- इमरजेंसी अलार्म या हॉर्न की व्यवस्था हो।
- लिफ्ट इंटरकॉम से जुड़ा हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें