उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के कानून विभाग से कहा कि इन पदों को जल्द भरें। साथ ही पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित शहर भर में स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों से निपटने वाली अदालतों में न्यायाधीशों के 35 प्रतिशत रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने निर्देश दिया है। उन्होंने दिल्ली सरकार के कानून विभाग से कहा कि इन पदों को जल्द भरें।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए सक्सेना ने अधिकारियों को पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों सहित शहर भर में काम करने वाली स्ट्रीट लाइट सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में एलजी को बताया गया कि दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों से निपटने के लिए जितनी अतिरिक्त अदालतों के लिए जजों के 22 अतिरिक्त पदों को स्वीकृत किया गया है, उनमें से 35 प्रतिशत अभी तक भरे नहीं गए हैं।