फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार आज पेश करेगी अगले पांच साल का खाका, उपराज्यपाल का विधानसभा में होगा अभिभाषण

Tue, 25 Feb 2020 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन दिल्ली सरकार के अगले पांच साल का खाका खींचेंगे। उपराज्यपाल अपने अभिभाषण में दिल्ली सरकार के गारंटी कार्ड में शामिल मसलों को प्रमुखता से रखेंगे।
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल एलजी अनिल बैजल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल विधानसभा सत्र के दूसरे दिन दिल्ली सरकार के अगले पांच साल का खाका खींचेंगे। उपराज्यपाल अपने अभिभाषण में दिल्ली सरकार के गारंटी कार्ड में शामिल मसलों को प्रमुखता से रखेंगे। इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव में विधायक अपने-अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल अपने भाषण में दिल्ली के विकास एवं सरकार की योजनाओं के बारे में अपने विचार रखेंगे। पूरे अभिभाषण में सरकार के अगले पांच साल की योजनाओं का खाका होगा। इसके साथ ही सरकार के बेहतर काम को भी इंगित किया जाएगा। दिल्ली सरकार के घोषणा पत्र में किए गए वादों के साथ दस गारंटी कार्ड का विशेष तौर पर उल्लेख रहेगा। इसके साथ बिजली-पानी की सुविधा व बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर का भी जिक्र होगा।

उपराज्यपाल के अभिभाषण के बाद भाजपा विधायकों का धन्यवाद प्रस्ताव होगा। इस प्रस्ताव में पक्ष व विपक्ष के विधायक अपनी-अपनी राय रखेंगे। धन्यवाद प्रस्ताव में विपक्ष के नेता दिल्ली सरकार के बेहतर काम की सराहना के साथ ही खिंचाई भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें