फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने होली के लिए कसी कमर, चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, देखें गाड़ियों की सूची

Tue, 25 Feb 2020 12:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-चंडीगढ़, गोरखपुर, भागलपुर, पुणे, मालदा, हावड़ा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन
-रेलवे ने पहले चरण में 14 जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली को लेकर रेलवे ने कमर कसते हुए कई दिशाओं में स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें चंडीगढ़, गोरखपुर, पुणे, भागलपुर, हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके लिए रेलवे ने पहले चरण में 14 जोड़ी ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


निजामुद्दीन-पुणे साप्ताहिक एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस (04418/04417) ट्रेन 3 मार्च से 10 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। वहां से वापसी में यह ट्रेन 5 मार्च से 12 मार्च के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। 

इसी तरह एक अन्य ट्रेन चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04924 चंडीगढ़ से 5 व 12 मार्च के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए 6-13 मार्च के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन मथुरा, हिंडन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी ठहरेगी। 
विज्ञापन


गाजियाबाद-अलीगढ़-गाजियाबाद (04442/04441) ईएमयू स्पेशल दैनिक ट्रेन भी होली के दौरान चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 6 मार्च से 10 मार्च के बीच चलेगी। इसी तरह एक अन्य स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-मालदा टाउन के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। मालदा टाउन से (03429) 16, 23 और 30 मार्च को यह ट्रेन आनंद विहार के लिए चलेगी। 

आनंद विहार से होली बाद 17, 24 और 31 मार्च को चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय बक्सर, आरा, पटना स्टेशन पर ठहरेगी। रेलवे ने हावड़ा-गोरखपुर के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

ट्रेन संख्या 03033 हावड़ा से गोरखपुर के लिए 6 मार्च को चलेगी तो ट्रेन संख्या 03034 गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल 7 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 03031 हावड़ा से गोरखपुर के लिए 8 मार्च को चलेगी तो ट्रेन संख्या 03032 गोरखपुर से हावड़ा के लिए 10 मार्च को चलेगी। इसके अलावा गांधी धाम-भागलपुर के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें