फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया को विदेश दौरे से बुलाने पर भड़के सत्येंद्र जैन, LG को दिया दो-टूक जवाब

Sat, 17 Sep 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
satyendar jain - फोटो : ani
दिल्ली एलजी नजीब जंग के फैक्स भेजकर डिप्टी सीएम सिसोदिया को फिनलैंड दौरे से वापस बुलाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उनपर पलटवार किया है। सत्येंद्र जैन और कपिल मिश्रा दिल्ली की समस्याओं को लेकर आज एलजी से मिले और उसके बाद पत्रकारों से बात की। सत्येंद्र जैन ने कहा कि एलजी को मनीष सिसो‌दिया को बुलाने की क्या जरूरत है जब मैं काम ना करूं तो सीएम या डिप्टी सीएम को बुलाएं। वहीं कपिल मिश्रा ने कहा कि अब दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक शनिवार और ‌रविवार को भी खुलेंगे तो एलजी से भी गुजारिश है कि वो भी अपना दफ्तर शनिवार और रविवार भी खोलें और काम करें।
विज्ञापन

2 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया से हाहाकार के बीच उपराज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को विदेश दौरा रद्द कर तुरंत लौटने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल कार्यालय ने फैक्स के जरिये उप मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सरकार के मंत्री विदेश व देश के दौरे करने में लगे हैं

3 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
साथ ही कहा कि जल्द नहीं लौटने पर दौरा अवैध घोषित होगा। उपराज्यपाल कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की है। गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिलहाल फिनलैंड के दौरे पर हैं।

4 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
वह शिक्षा विभाग की ओर से वहां गए हैं। बताया जा रहा है कि वह वहां की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल करने गए हैं। इस बीच शुक्रवार को मनीष सिसोदिया के विदेश दौरे के कुछ फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसमें उन्हें विदेश में सैर-सपाटा करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
इधर, चिकनगुनिया से त्राहि-त्राहि कर रही दिल्ली में महत्वपूर्ण मंत्रियों के दिल्ली से बाहर होने पर कांग्रेस ने शुक्रवार को भगोड़ा दिवस मनाया।
विज्ञापन

6 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ बीमारी को लेकर दिल्ली में अफरा-तफरी मची है। सारे अस्पताल बीमार लोगों से पटे पड़े हैं और ऐसी स्थिति में सरकार के मंत्री विदेश व देश के दौरे करने में लगे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में दिल्ली सरकार के सिर्फ दो मंत्री ही मौजूद हैं। ऐसे में उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए हैं।

8 of 10
manish sisodia in finland - फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूत्रों का यहां तक कहना है कि अगर उप मुख्यमंत्री अपना दौरा रद्द कर वापस नहीं आते हैं तो उनके दौरे को अवैध घोषित किया जा सकता है।

9 of 10
भगौड़ा द‌िवस - फोटो : ट्व‌िटर से
वहीं, दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि सिसोदिया दौरा पूरा करने के बाद 18 सितंबर को वापस लौटेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
भगौड़ा द‌िवस - फोटो : ट्व‌िटर से
सिसोदिया के साथ उपराज्यपाल ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे स्वास्थ्य सचिव की तरह वो कोई नौकरशाह हों, जिनकी छुट्टी को पहले तो उन्होंने मंजूर दिया उसके बाद उसे रद्द कर दिया।- सोमनाथ भारती, आप विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें