फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीएल मुकाबले से पहले खिलाड़ियों से मिले एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुण जेटली स्टेडियम में अक्षर पटेल, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को दी शुभकामनाएं, कहा खेल भावना सबसे ऊपर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

एलजी ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और टीम के अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने टीम को अपने घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच में खेल भावना के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी मुलाकात की। एलजी ने कहा कि इन खिलाड़ियों का अनुभव और प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का जरिया भी है। ऐसे मुकाबले लोगों को जोड़ते हैं और खेल के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें